Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के वेंहटा गांव में 15 दिन में तीसरी चोरी: घर में घुसकर बक्से से हजारों रुपए ले गए, परिवार के जागने पर भागे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के वेंहटा गांव में चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बुधवार रात चोरों ने गांव के अरुण सिंह जाट के घर को निशाना बनाया। चोर 35 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित अरुण सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। घर का दूसरा कमरा बंद था और उसमें ताला लगा था। रात में चोरों ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। उन्होंने बक्से में रखे 35 हजार रुपए चुरा लिए। इस दौरान किसी आहट से परिवार के सदस्य जाग गए। इससे चोर मौके से भाग निकले।

वेंहटा गांव में पिछले 15 दिनों में यह तीसरी चोरी की वारदात है। इससे पहले चोर अरुण के चाचा देवेंद्र पटेल और गांव के ही सुनील रजक के घर भी चोरी कर चुके हैं। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!