शिवपुरी: शहर के खेड़ापति कॉलोनी के रहने वाले रिटायर्ड उप निरीक्षक नारायण दास त्यागी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. निधन के बाद पुलिस ने गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
बता दें कि शहर के खेड़ापति कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड उप निरीक्षक नारायण दास त्यागी सिपाही से एमपी पुलिस में भर्ती हुए थे. वह नरवर में सिपाही के पद पर पदस्थ थे इसी दौरान डाकुओं का एनकाउंटर किया. जिसके बाद सिपाही से सहायक उप निरीक्षक के पद पर उन्हें पदोन्नत तक किया गया. जिसके बाद उनका ट्रांसफर छतरपुर जिले में किया गया था. छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाने में कन्हैया और परसु डाकू का एनकाउंटर किया. जिसके बाद उन्हें सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया. उस समय इन्हे एडी स्पेशलिस्ट कहा जाता था. उप निरीक्षक नारायण दास त्यागी 2004 में रिटायर्ड हो गए थे इसके बाद वह अपने निज निवास खेड़ापति कॉलोनी शिवपुरी में रह रहे थे. 1989 में राष्ट्रपति पुरस्कार से भी उपनिरीक्षक नारायण दास त्यागी को सम्मानित किया गया था. 82 साल की उम्र में इनका निधन हो गया. इसकी सूचना पर पुलिस ने गार्ड ऑफ़ ऑनर देकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.







Be First to Comment