Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित मार्गों का किया निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की / Shivpuri News

शिवपुरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर द्वारा आज बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ग्राम पचावली रोड, लुकवासा से अनंतपुर मार्ग, ग्राम चक्क एवं बिजरौनी क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया गया। कलेक्‍टर श्री चौधरी ने पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से इन क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की निगरानी की गई।
मौके पर उपस्थित दलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रभावित नागरिकों, विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धजनों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से दूरभाष पर संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। आवश्यकतानुसार खाद्यान्न एवं पेयजल की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
तहसील रन्नौद मार्ग स्थित ग्राम चक्क के रपटे का भी निरीक्षण कर उपस्थित ग्रामीणों से वहां फंसे नागरिकों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि एनडीआरएफ टीम के सहयोग से सभी प्रभावितों को सुरक्षित निकाला जाएगा एवं आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!