,

पोहरी विकासखंड क्षेत्र में सरकारी भवनों की हालत खस्ता, भानगढ़ स्कूल भवन धराशाई / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले सरकारी भवनों की हालत बरसात के चलते जर्जर हो चुकी है, सरकारी भवन धीरे-धीरे जमीन में मिलते जा रहे है, तो वही कुछ भवन अब गिरने की कगार पर आ पहुंच चुके है। ताजा उदाहरण ग्राम भानगढ़ में देखने को मिला जहां पर पुरानी क्षतिग्रस्त बिल्डिंग पूरी तरह से जमीन पर आ गिरी वही दो कमरो की दीवारें सहित छत तक धराशाई हो गई। किस्मत अच्छी थी कि रविवार के दिन स्कूल नही लगा था नही तो राजस्थान झालाबाड़ स्कूल जैसी घटना घटित हो सकती थी हालाकि स्कूल पास मे बने सामुदायिक भवन में लगाया जा रहा। इसी क्रम में भूराखेडा के स्कूल में  सुबह पास में लगा बड़ा पीपल का बट वृक्ष बरसात के चलते ही पास में बने अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कक्ष की छत पर गिरनै से दीवाल सहित स्कूल का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया यहा भी स्कूल न लगने से बडी दुर्घटना होने से बची। इसके अलावा ग्राम पंचायत बीलवरा माता के ग्राम राजबाई शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे हालत ये है कि क्षति ग्रस्त बिल्डिंग होने के बाद भी छोटे बच्चों को क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में पढ़ाया जा रहा है जिसमें जिसमे छत से जगह जगह से पानी टपक रहा है क्योंकि इसके अलावा बच्चों को कही अन्य बिल्डिंग में बैठने तक की व्यवस्था नहीं है जबकि स्कूल लगातार जगह-जगह धराशाई हो रहे हैं इसके बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है पोहरी संकुल के अंतर्गत क्षतिग्रस्त स्कूल की बिल्डिंग पूर्व में भावखेड़ी के बिल्डिंग धराशाई हुई इसके बाद भी प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है।