,

पोहरी में पीएचई विभाग का अस्थाई ऑफिस लम्बे समय से बन्द पड़ा,कर्मचारी सहित आमजन परेशान / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी जनपद कार्यालय में स्थित पीएचई विभाग का कार्यालय लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारी सहित ग्रामीण अपनी समस्याओं के निदान कराने की शिकायत तक नही कर पा रहे है। जिसे लेकर आये दिन लोग चक्कर लगा रहे है।
बता दे कि ग्रामीण क्षेत्रो में कई स्थानों पर हेण्डपम्प खराब पड़े हुए है जिन्हें विभाग के कर्मचारियों द्वारा सुधारा नही जा रहा है जिससे पेयजल की समस्या बढ़ती जा रही है।
जहा मामले में पोहरी जनपद सीईओ ब्रह्मेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर पता लगाएंगे कार्यालय क्यो बन्द पड़ा हुआ है।इसकी शिकायत ग्राम पंचायत आंकुर्सी के सरपंच ने  की है इस बात से में जिला कलेक्टर रवींद्र सिंह चौधरी एवं जिला  पंचायत सीईओ हिमांशु जैन को अवगत कराऊंगा.