Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पैरोल पर छूटे युवक की गोली मारकर हत्या: महिला के साथ ग्वालियर जा रहा था, महिला ने रूकवाई थी कार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक कार सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ग्वालियर निवासी लीलाधर तोमर के रूप में हुई है, जो हाल ही में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। वारदात के वक्त वह एक महिला को शिवपुरी से ग्वालियर ले जा रहा था। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लीलाधर तोमर बुधवार को किराए की कार से शिवपुरी आया और यहां से एक महिला को साथ लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। कार को भगत सिंह नामक चालक चला रहा था। जब वे सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में एक सीएनजी पंप पर गैस भरवाकर आगे बढ़े, तो कुछ दूर महिला ने टॉयलेट के बहाने कार रुकवाई। उसी वक्त बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने कार पर गोलियां चला दीं।
फायरिंग होते ही चालक भगत सिंह कार भगाकर सीधे ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने लीलाधर तोमर को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना ग्वालियर के कंपू थाने और शिवपुरी के सुभाषपुरा थाने को दी गई। दोनों थानों की टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि लीलाधर तोमर के साथ गई महिला कौन थी। हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!