Press "Enter" to skip to content

कावड़ चढ़वाकर लौट रहे चाचा भतीजे की बाइक में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों हुए गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र में रहने वाले मुकेश कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका भाई नवीन कुशवाह और बेटा सागर कुशवाह कोलारस में रिश्तेदार की कावड़ चढ़ावाने आए हुए थे। जहां से वह अपनी प्लेटिना बाइक से आज बुधवार को नरवर की ओर लौट रहे थे। तभी पडोरा के पास एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने उनमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु दोपहर 3 बजे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका गंभीर हालत में उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!