,

जब अचानक मृत व्यक्ति पहुँचा कलेक्ट्रेट बोला साहब मैं जिंदा हूँ, सेकेट्री ने कागजों में कर दिया मृत घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बमरा गाँव में एक किसान को गांव के सेक्रेटरी ने कागजों में मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृत व्यक्ति अचानक कलेक्ट्रेट पहुँचा, जहां उसने कलेक्टर से कहा की साहब मैं जिंदा हूं.

जानकारी के अनुसार मांगीलाल शर्मा पुत्र छीतू राम शर्मा निवासी ग्राम बमरा ने बताया कि 6 जनवरी 2025 को गांव के सेक्रेटरी प्रीतम लाल वर्मा द्वारा कागजों में मृत घोषित कर दिया है. कल जब इसकी जानकारी ग्रामीण को लगी तो वह आज कलेक्ट्रेट पहुंच. जहां उसने शिकायत दर्ज कराई है.