Press "Enter" to skip to content

आगरा में कांवड़ियों को टेम्पो ने टक्कर मारी, 12 श्रद्धालु घायल, 2 की हालत नाजुक, लहरा गंगा घाट से लौट रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सेसई खुर्द गांव से कांवड़ यात्रा पर आगरा गए श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार रात को आगरा के बहादुरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार टेम्पो ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक दर्जन कांवड़िए घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों को तत्काल आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

सेसई खुर्द गांव निवासी मोनू यादव ने बताया कि शिवपुरी से सभी श्रद्धालु गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लहरा गंगा घाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। इस दौरान शुक्रवार सुबह जब सभी बहादुरपुर के पास कतारबद्ध होकर पैदल चल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टेम्पो पीछे से आया और चालक ने चलते टेम्पो का गेट खोलकर पैर बाहर निकालकर उसे तेजी से भगाना शुरू कर दिया। इससे सभी कांवड़ियों को टक्कर लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

हादसे में कावड़ यात्री यशवंत यादव और भरत यादव को गंभीर चोट आईं। यशवंत को सिर में गंभीर चोट लगी है, उन्हें आगरा में भर्ती कराया गया है और हालत नाजुक बनी हुई है। भरत यादव की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है, उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मोनू ने बताया कि सभी कांवड़िएं पहली बार गंगाजल लाने गए थे और कुल नौ कांवड़ साथ ला रहे थे। सभी श्रद्धालु अपने गांव के प्राचीन शिव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में कई कांवड़ खंडित हो गईं। हादसे के बाद टेम्पो चालक मौके से भाग गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!