Press "Enter" to skip to content

किसान की बेटी और बेटे ने बिना कोचिंग जाए घर से ही पढ़ निकाली एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी के तानपुर गांव निवासी किसान ब्रजेश गौतम की पुत्री नेहा गौतम और उनके पुत्र गौरव गौतम ने बिना कोचिंग जाए घर से ही पढ़ाई कर एसएससी परीक्षा पास कर सफलता हासिल की है। हाल ही घोषित एसएससी की मुख्य परीक्षा परिणाम में गौरव गौतम संचार मंत्रालय में तथा नेहा गौतम परमाणु ऊर्जा विभाग में स्टेनो के पद पर चयनित हुए हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले गौरव और नेहा की सफलता यह प्रमाणित करती है कि यदि मेहनत ईमानदारी और लग्न से की जाए तो बिना कोचिंग जाए ही सफलता हासिल की जाती है।
गौरव और नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्टेनो शिक्षक रवि वर्मा और अपने माता,पिता, भाई एवं परिवारजनों से पढ़ाई के दौरान मिले सहयोग को दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!