Press "Enter" to skip to content

न्यायाधीशों ने किया करैरा उपजेल का निरीक्षण, जाना बंदियों का हालचाल | Karera News

करैरा। तहसील विधिक सेवा समिति करैरा के अध्यक्ष अतुल सक्सेना व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ज्ञानेंद्र कुमार शुक्ला ने उपजेल करैरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड-19 वैश्विक महामारी से बंदियों के बचाव एवं बंदी की निरोधा अवस्था का जायजा भी लिया। निरीक्षक के दौरान सहायक जेल अधीक्षक सुनील शर्मा के द्वारा नवागत बंदियों को पृथक आइसोलेशन वार्ड में रखे जाने की व्यवस्था पर न्यायाधीशों ने संतुष्टी जाहिर की। उपजेल में बंदी भरत लोधी द्वारा मस्त हवालाती बंदियों को नियमित योग, प्राणायाम का अभ्यास करवाया जा रहा है। इस दौरान बंदियों ने उनके प्रकरण की प्रगति एवं प्रकरणों में दंड के प्रावधान एवं जमानत इत्यादि के बिंदु पर उनकी जिज्ञासा प्रकट की जिनका समाधान न्यायाधीशों द्वारा किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!