Press "Enter" to skip to content

2 हजार के लिए पति करता था पत्नी को प्रताड़ित, पुलिस में दर्ज कराया केस | Pohari News

पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। इंदिरा जाटव निवासी ग्राम देवरी ने बताया कि उसकी मां बीमार थी जिस पर उसके पति ने इलाज के लिए दो हजार रुपए दिए थे। कुछ दिनों बाद पति मुकेश जाटव उससे रुपए वापस मांगने लगा। जिस पर इंदिरा ने कहा कि अभी उनके पास रुपए नहीं है आ जाएंगे तो वह लौटा देंगे। इसी बात पर आरोपित ने इंदिरा की डंडों से मारपीट कर दी जिससे उसके खून निकल आया। इंदिरा ने बताया कि रुपयों को लेकर आए दिन उसका पति प्रताड़ित व मारपीट करता था। पुलिस में जाने की बात पर उसे जान से मारने की धमकी देता था और थाने नहीं आने देता था। मामले में पुलिस ने मारपीट सहित दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!