Press "Enter" to skip to content

उपार्जन केंद्र पर ट्रेक्टर की टक्कर से किसान की मौत | Pohari News

पोहरी। पोहरी में चना उपार्जन केंद्र पर इन दिनों किसानों की फसल की तौल न होने से किसान 4 से 5 दिन से खड़े हैं, जबकि उपार्जन केंद्र पर आए किसानों के माल की तुलाई धीमी गति से हो रही है। इसके चलते मंगलवार को जब एक किसान ट्रॉली के पीछे खड़ा था, उसी समय आगे खड़ी एक ट्रॉली के चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक किया तो किसान उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
बलवीर रावत निवासी भटनावर पोहरी उपार्जन केंद्र पर अपनी चने की फसल लेकर आया था। वह अपनी ट्रॉली के पीछे खड़ा था, तभी एक चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली बैंक की तो वह उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाने में रखवा दिया और मर्ग कायम कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!