शिवपुरी। करैरा की न्यू कॉलोनी में मंगलवार की दोपहर 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां मजदूरी कर घर लौटी तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला।
जानकारी के मुताबिक रश्मि पुत्री पप्पू आदिवासी निवासी ढुमघना हाल न्यू कॉलोनी करैरा ने फांसी लगा ली। घटना के वक्त दोनों भाई और माता-पिता मजदूरी करने गए थे। मां घर लौटी तो अंदर से कुंदी बंद थी। पड़ोसियों को बुलाकर कुंदी तोड़कर दरवाजा खोला तो रश्मि का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment