दिनारा। दिनारा पुलिस ने बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार कर न्यायलय भेजा । दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत ने बताया कि कुछ माह से फरार चल रहे बलात्कार का आरोपी छोटू उर्फ सुरेंद्र पुत्र देव लाल प्रजापति उम्र 22 साल निवासी गडरिया सहरया को अशोक होटल चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया । उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजावत,थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम,एएसआई सोवरन सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।






Be First to Comment