Press "Enter" to skip to content

सोशल डिस्टेंस का पालन और बच्चों की थर्मल स्क्रीनिग कर हुई परीक्षा की शुरआत | Bhonti News

शिवपुरी। भौंती संकुल केंद्र अंतर्गत आने बाले हायर सेकण्डरी स्कूल ग्राम खोड़ में आज कैमस्ट्री के 45 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमे परीक्षा केंद्र परिसर में घुसते ही सर्वप्रथम बच्चों के हाथों को सेनैटाइज कराया वहीं परीक्षा केंद्र अध्यक्ष  श्री मती मुन्नी देवी  के द्वारा बच्चों को मास्क बांधने एबम दो गज की निश्चित दूरी का पालन करने संबंधी निर्देश दिए गए  साथ ही परीक्षा कक्ष में दूरी बनाकर ही बच्चों को बैठाया गया । जिले के समस्त विद्यालयों पर शासन स्तर पर बच्चों की स्क्रीनिग हेतु एक हेल्थ सुपरवाइजर की व्यवस्था की गई है जिसमें खोड़ हायर सेकण्डरी स्कूल में हेल्थ सुपरवाइजर श्री  वीरेंद्र कुमार गुप्ता  द्वारा  बच्चों की थर्मल स्क्रीनिग की गई जिसमें 45 बच्चों में सभी बच्चों का टेम्प्रेचर नार्मल आया सह प्राचार्य श्री आनंद कुमार नीखरा द्वारा बच्चो को परीक्षा के दौरान मास्क या गमछा का उपयोग कर  परीक्षा में मर्यादा बनाये रखने सम्बन्धी निर्देश दिए साथ ही कहा गया कि सभी बच्चे अपनी अपनी पानी की एक बोतल अवश्य लाएं  एक दूसरे के संपर्क में आने से बचें कोरोना महामारी में संक्रमण से बचाव सम्बन्धी निर्देशों का पालन करें शाशन द्वारा आपकी परीक्षा आपकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर कराई जा रही है कृपया covid19 को ध्यान में रखकर इस परीक्षा की मर्यादा बनाये रखें समस्त  बच्चों ने रुचिपूर्ण तरीके से समस्त निर्देशों का पालन कर परीक्षा दी । आनंद नीखरा ,प्रभात रूसिया , जगदीश परिहार , समेत समस्त स्टाफ ने सही ढंग से संक्रमण का ख्याल रख परीक्षा  सम्पन्न कराई
हमने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान रखकर सोशल डिस्टेंस का पालन , सभी बच्चों को मास्क का प्रयोग कर  हाथों  को सेनेटाइज कराया उसके उपरांत हेल्थ सुपरवाइजर द्वारा थर्मल स्क्रीनिग कराकर  बच्चों को अंदर प्रवेश दिया  
***********
बैजनाथ प्रसाद बमनिया परीक्षा आब्जर्बर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!