Press "Enter" to skip to content

कोरोना अपडेट करैरा बैंककर्मी की पत्नी निकली कोरोना पॉजीटिव | Karera News

शिवपुरी। करैरा में बैंककर्मचारी के कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद चपरासी भी कारोना पॉजीटिव आया। इसके बाद करैरा में दो दिन बंद कर दिया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बैंककर्मी की पत्नी का भी सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देहात थाने की 108 को करैरा बैंक कर्मचारी की पत्नी को लेने रवाना किया। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने 74 सेंपल जांच के लिए भेजे जिसमें से 45 की रिपोर्ट आई। उसमें से 1 रिपोर्ट पॉजीटिव आई और 44 रिर्पोट निगेटिव आई। अब तक कुल 23 कारोना पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैं जिसमें से 12 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके और 11 अभी भी पॉजीटिव हैं जिनका इलाज चल रहा है। वही गुरुवार को ग्राम डाबरपुरा बैराड़ पोहरी को कंटेनमेंट मुक्त किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!