शिवपुरी। पोहरी के ग्राम अगर्रा में दो शराबी युवकों ने शराब के नशे में धुत्त होकर पड़ोसी के घर पर पथराव कर दिया। जब पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बाहर निकलकर आरोपितों द्वारा किए गए पथराव को लेकर विरोध किया तो दोनों आरोपितों ने मिलकर फरियादी की लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में दोनों शराबी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिंचू पुत्र रमेश जाटव विगत रात अपने घर पर था। तभी शराब के नशे में धुत्त होकर दो आरोपित मोहरसिंह जाटव और देवसिंह जाटव वहां पहुंचे और उन्होंने बेवजह ही मिंचू के घर पर पथ्राव कर दिया। घर में पत्थर आते देख मिंचू जाटव घर से बाहर निकला तो दोनों आरोपित उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब उसने घर पर पथराव करने का कारण पूछा तो आरोपित ने फरियादी के घर आकर लाठी-डंडों से मारपीट करनी शुय कर दी जिससे िमंचू चोटिल हो गया। इसके बाद दोनों आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।






Be First to Comment