,

शिवपुरी में मोबाइल पर बात करते समय हादसा, पपीते से भरा पिकअप पलटा, ड्राइवर घायल, लोगों ने फसे चालक को निकाला बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी में एनएच 46 पर रविवार रात शारदा सॉल्वेंट फैक्ट्री के पास खंडवा से कैलारस जा रही पपीते से भरी बोलेरो पिकअप पलट गई। हादसे में चालक के हाथ में चोट आई है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला।

चालक सुनील ने बताया कि दुर्घटना के समय वह मोबाइल पर बात कर रहा था। मोबाइल पर ध्यान देने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में चालक के हाथ में चोट आई है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे चालक को बाहर निकाला। वाहन में लदा सारा पपीता सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।


संबंधित खबरें