शिवपुरी: शहर के वार्ड पार्षद विजय बिंदास ने आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर 18 अप्रैल से शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने की मांग की है.
बता दें कि 1 अप्रैल से नई शराब नीति के बाद राजपुरा रोड की कलारी को हटाने की मांग जोरों से थी इस दौरान धरना प्रदर्शन भी किए गए. कई महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर भजन गाते हुए नजर आईं थी. जिसके बाद प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया की 15 दिन के अंदर कलारी को हटा लिया जाएगा और दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा. लेकिन आज दिनांक तक कलारी को नहीं गया हैं. इसी क्रम में अब पार्षद विजय बिंदास ने कलेक्टर से 18 अप्रैल से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की मांग की हैं.





