Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने IPL पर सट्टा लगवा रहे हुकम पाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेतन लोधी को उतारता था काम / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की रन्नौद पुलिस ने आईपीएल सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की.

रन्नोद थाना प्रभारी अरविंद चौहान ने बताया की 12 अप्रैल 2025 को हाजीबली दरगाह के पास आम लोगों को अपने मोबाईल मे आई.डी. तैयार कर आईपीएल मैच का सट्टा खिलाने के लिए अपने मोबाइल पर आज होने वाले मैच लखनऊ सुपर जेन्टस वनाम गुजरात टाइटन्स पर चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच लीग 2025 पर आम लोगों से रुपयों से हारजीत का दाँव लगाकर सट्टा खिलवा रहा है। आरोपी ने हुकम सिंह पाल पुत्र श्रीपत पाल उम्र 32 साल निवासी मेहरौली पीएस मायापुर हाल माढा गणेशखेडा का होना बताया। मौके पर आरोपी का मोबाइल चैक किया तो मोबाइल में आईपीएल मैच की आईडी में कुल 3700 रूपये का लेन देन होना पाया गया एवं आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल व नगदी 200 रूपए जप्त कर आरोपी से आईपीएल के संबंध में पूछताछ की गई तो चेतन लोधी निवासी ग्राम माढा गणेशखेडा द्वारा लिंक आईडी 20 प्रतिशत कमीशन पर देना व पूरे सट्टा का भुगतान चेतन लोधी को करना बताया। आरोपी चेतन लोधी द्वारा अपराध धारा 49 बीएनएस का घटित करना पाया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 63/25 धारा 40 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट व धारा 49 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहयनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उनि अरविन्द सिंह चौहान, आर. 930 मंजीत मलिक, आर. 584 गोरेसिंह जादौन, आर. 886 सिद्धनाथ गौड की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!