शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे में एक पाइप गोदाम में आग लग गई। वार्ड 13 में स्थित गोदाम तरंग अग्रवाल और उनके चचेरे भाई मोनू अग्रवाल का है।
गोदाम के पास स्थित नाले में सफाईकर्मियों द्वारा फेंके गए जलते कचरे से आग भड़क गई। आग की लपटें प्लास्टिक पाइप तक पहुंच गईं। इससे आसपास की बस्ती में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, तरंग अग्रवाल और मोनू अग्रवाल दो अलग-अलग फर्मों के माध्यम से बोरवेल में प्रयोग होने वाले SDT पाइप का व्यापार करते हैं। इस आगजनी की घटना से व्यापारी भाइयों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।





