Press "Enter" to skip to content

पोहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओें की टिकट की लालसा : चुनाव तैयारी का जायजा लेने आए पूर्व मंत्री पटेल के सामने कार्यकर्ताओं ने खींची एक-दूसरे की गिलेवान

पोहरी। पोहरी विधानसभा में कांग्रेस मध्य प्रदेश के प्रभारी के तौर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल को पोहरी विधानसभा में संगठन एवं आगामी विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श बोलने के लिए भेजा गया था। मंगर राजकुमार पटेल की पहली यात्रा यहां कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी में तब्दील हो गई यहां तक की एक-दूसरे मेंे आपस में मारपीट तक होने की नौबत आ गई। वहीं संपूर्ण मामले में स्थानीय कांग्रेसी नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव वर्तमान समय में उपचुनाव कांग्रेस पार्टी के विधायक पद के टिकट के दावेदार एडवोकेट आनंद धाकड़ द्वारा राजकुमार पटेल को शीघ्र विधानसभा प्रभारी से हटाने की मांग प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ से की है। उन्होंने बताया कि राजकुमार पटेल के नजदीकी रिश्तेदार क्षेत्र में अपनी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं और मध्य प्रदेश कांग्रेश के विधानसभा प्रभारी होने के नाते उनका सार्वजनिक तौर पर दूसरे उम्मीदवार के घर भोजन एवं रात्रि निवास करना कहां तक सही है जबकि उनके लिए रेस्ट हाउस में कमरा बुक था इस तरह के कार्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गलत मैसेज जाएगा और आपसी गुटबाजी चरम सीमा पर है। उन्होंने राजकुमार पटेल पर एक गुट विशेष की मदद करने का आरोप लगाया कांग्रेस की टिकट से पहले खींचतान से भाजपाइयों के मुरझाए हुए चेहरे खिलने लग गए हैं
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!