Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के सालोदा में खेत में गाय चली जाने को लेकर 2 पक्षों में हुई जमकर मारपीट: 3 लोग घायल, क्रॉस मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सालोदा की हैं. जहाँ खेत मे गाय चली जाने पर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दोनों पक्षों के 3 लोग घायल हो गए। जहाँ पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर से मामला दर्ज कर लिया हैं.

जानकारी के अनुसार प्रकाश कुशवाह ने बताया कि मेरी पत्नी गिन्नी कुशवाह खेत पर पिसी काट रही थी तभी छिंगा कुशवाह व उसकी पत्नी रामकली आई और बोलने लगे तुम्हारी गाय मेरे खेत मे चर रही हैं ओर दोनों लोग गाली-गलौज करने लगे मना करने पर मारपीट कर दी।

इधर छिंगा कुशवाह ने बताया की मैं अपने खेत पर लहसुन खोद रहा था तभी प्रकाश की गाय मेरे खेत पर चरने आ गई जिस पर कहा कि तुम अपनी गाय को मेरे खेत पर क्यों आने देते हो इसी बात पर प्रकाश बोला मेरी गाय तो ऐसे ही चरेगी और गाली-गलौज करने लगा इतने में उसकी पत्नी व लड़का आ गया और तीनो लोगों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुँची पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षो की शिकायत पर से क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!