Press "Enter" to skip to content

सफाईकर्मियों की हड़ताल का चौथा दिन: एनपीएस का हिसाब ना देने वाले अधिकारियों पर FIR की मांग को लेकर DM, SP को दिया ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के तहत जहां प्रदेशभर के नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, वहीं शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज शुक्रवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई है। और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

नगर पालिका परिसर में सफाईकर्मियों ने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर रखा है। कर्मचारियों की नाराजगी नगर पालिका प्रबंधन से है, जिसके चलते वे लगातार चार दिनों से काम पर नहीं लौटे हैं।

इस हड़ताल के कारण पूरे शहर में कचरे के ढेर लग गए हैं। मुख्य मार्गों, मोहल्लों और डंपिंग पॉइंट्स पर चार-चार दिन का कचरा जमा हो चुका है, जिससे दुर्गंध फैलने लगी है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं।

वहीं सफाई कर्मचारियों ने  शुक्रवार की दोपहर शिवपुरी कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन देकर एनपीएस का हिसाब ना देने वाले अधिकारियों पर एफआईआर की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!