Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के जंगल में आग माधव टाइगर रिजर्व की सीमा पर फैली, 5 दिन में जंगल मे आग की तीसरी घटना / Shivpuri News

शिवपुरी में जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बुधवार को माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे बाजाघर और करबला के बीच वन क्षेत्र में आग लग गई। फिजिकल थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। नगरपालिका की दो फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

वन विभाग के अनुसार पिछले पांच दिनों में यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले सतनबाड़ा रेंज के एनएच-46 पर स्थित पतारा गांव के पास जंगल में आग लगी थी। अगले दिन सतनबाड़ा रेंज के सांकरे हनुमान मंदिर के पास आग भड़की। शहर के ऐतिहासिक सिंधिया छत्री परिसर में भी आग लगने की घटना हुई।

डीएफओ सुधांशु यादव ने बताया कि गर्मियों में जंगल में सूखे पत्ते और झाड़ियां अधिक होती हैं। इससे आग तेजी से फैलती है। उन्होंने कहा कि बीड़ी या माचिस फेंकने से या भीषण गर्मी के कारण आग लग सकती है। वन विभाग और प्रशासन आग को रोकने में लगे हैं। बार-बार लग रही आग से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से जंगल में आग न लगाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!