Press "Enter" to skip to content

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर करैरा में नायब तहसीलदार ज्योति लक्षकार ने चार दुकानें की सील | Karera News

करैरा। नगर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर नायब तहसीलदार ज्योति लक्षाकार ने शनिवार को चार दुकानों को सील कर दिया है। बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मरीजों के चलते 2 दिन के लिए नगर को लॉकडाउन कर दिया था साथ ही आवश्यक सामग्री के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति व्यापारियों को दी गई थी, लेकिन मां शारदा इलेक्ट्रॉनिक्स व अमन इलेक्ट्रॉनिक के संचालकों ने दोपहर 2:30 बजे भी दुकान संचालित कर रहे थे। वहीं शाम को मां दुर्गेश हेडलुक, नासिर खान मिस्त्री शाम 7:00 बजे दुकान संचालित कर रहे थे। इन चारों दुकानों को नायब तहसीलदार ने सील कर दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!