Press "Enter" to skip to content

दिन में घर में चोरों ने लगाई सेंध, गैस सिलेंडर, एलसीडी सहित चुरा ले गए नकदी | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेेत्र के तहत मंडी के सामने कोली के मकान में किराए से रहने वाले युवक के यहां चोेरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से गैस सिलेंडर, एलसीडी सहित नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने घटना को अंजाम दोपहर के समय दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
सुखवीर पुत्र लाखनसिंह कुशवाह निवासी हाल करैरा ने बताया कि वह मंडी के सामने कुशमलता कोली के मकान में रहता है। बीते 12 जून को जब वह घर पर नहीं था तब उसके मकान में चोरों ने धावा बोल दिया और गैस सिलेंडर, एलसीडी व 14 हजार रुपए नकदी चुराकर ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों से मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को बताया। जहां पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद चोरी का केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!