Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने किया लूट का खुलासा: लुटे हुए 5 तोले हार के साथ मुरैना के 2 आरोपी गिरफ्तार, एक हैं शातिर चोर / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की कोतवाली पुलिस ने पीएस होटल के पास से लूटा गया 5 तोले का सोने का हार बरामद किया हैं, वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था.

बता दें की 19 फरबरी 2025 को अनूप पत्नी बृखभान सिंह यादव उम्र 57 साल निवासी शिव कालोनी शिवपुरी 18 फरबरी को रात्रि में शादी समारोह से वापस घर आ रही थी तो रास्ते में धाकड की टाइल्स की दुकान के पास दो अज्ञात आरोपियों गले में पहने हुए सोने के हार को छीनकर भाग गए। उक्त रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 108/25 धारा 309 (4) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। एवं धारा 11/13 एमपीडीपी के एक्ट इजाफा की गई। 

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि 24 फरबरी 2025 को दर्रोनी तिराहा से दो आरोपी प्रताप कुशवाह पुत्र विजय सिंह कुशवाह उम्र 33 साल निवासी ग्राम किरावली थाना चिन्नोनी जिला मुरैना एवं रामऔतार धाकड पुत्र नंदलाल धाकड उम्र 38 साल निवासी ग्राम लाभकरन थाना कैलारस जिला मुरैना को गिरफ्तार किया गया एवं लूटा हुआ 5 तोले का सोने का हार कीमती 4 लाख 50 हजार सहित एक चाकू एवं मोटर सायकिल को जप्त किया गया.

आरोपी प्रताप कुशवाह एक शातिर बदमाश हैं जो पूर्व में भी थाना कैलारस जिला मुरैना में लूट जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दे चुका है जिस पर लूट के दो अपराध थाना कैलारस जिला मुरैना में अपराध क्रमांक 613/23, 34/24 धारा 392 भादवि 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के पंजीबद्ध है एवं मुरैना के अन्य थानों से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है एवं आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, उनि. दीपक पालिया, उनि. सुमित शर्मा, प्रआर. 15 रघुवीर पाल, प्रआर. 142 नरेश यादव, मप्रआर. 711 भानवती मरावी, आर. 206 भूपेन्द्र यादव, आर. 285 राहुल कुमार, आर. 248 भोले सिंह राजावत, आर. 528 महेन्द्र सिंह आर. 631 अजय यादव, आर. 709 शिवांशु यादव, आर.978 टिंकू सिंह की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!