,

अज्ञात कारणों के चलते मनिहारी की दुकान में आग लगने से हजारों के खिलौने और कपड़े जले / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में स्टेशन रोड स्थित रेस्ट हाउस के पास रविवार सुबह सीताराम ओझा की मनिहारी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जल गया। इसमें कपड़े, खिलौने और अन्य मनिहारी का सामान शामिल था।

सूचना मिलते ही दुकान मालिक सीताराम ओझा मौके पर पहुंचे। दुकान से उठती आग की लपटें देखकर उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू गया।

समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे पास की अन्य दुकानें बच गईं। हालांकि इस घटना में दुकानदार को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।