Press "Enter" to skip to content

शादी तय होने के बाद दोनों में हो गया प्रेम प्रसंग, परिजनों ने मना किया, दोनों भाग खडे हुए, पुलिस ने नाबालिग को किया दस्तयाब, आरोपी फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की भोंती थाना पुलिस ने एक साल से गायब नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया हैं.

बता दें की 03 फरबरी 2024 को भोंती थाना क्षेत्र के ग्राम महोबा से एक नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चली गई थी. भोंती थाना पुलिस ने माँ की शिकायत पर अपराध क्र. 29/24 धारा 363 ताहि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। भोंती थाना पुलिस ने आज 22 फरबरी 2025 को बस स्टेण्ड खनियाधाना से दस्तयाब कर लिया हैं. बता दें की नाबालिग लड़की की शादी परिजनों ने कहीं तय की थी लेकिन किसी कारण के परिजनों ने शादी से मना कर दिया लेकिन इस दौरान दोनों में बातें होने लगी और प्रेम प्रसंग हो गया. दोनों ने घर से भागकर खनियांधाना में कमरा ले लिया और दोनों मजदूरी करने लगे. इस दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर लिया हैं जबकि आरोपी फरार हैं.

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोज राजपूत, उनि. रामनिवास शर्मा, उनि. कुसुम गोयल, म.प्रआर. 44 श्रद्धा गुप्ता, आर.688 आलोक जैन, आर.368 कमल सिंह, आर. 935 संजय धाकड की अहम भूमिक रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!