,

बकरी चराने गए 2 ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, एक हजार की सहायता राशि / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर खनियांधाना क्षेत्र से है जहां झलकोई वीट के ग्राम हरथौन में एक तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिससे दोनों युवक गम्भीर घायल हो गए जिसकी सूचना खनियांधाना वन परिक्षेत्र को दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया. वहीं घायलों को उपचार के लिए खनियांधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उपचार जारी है घायल अमर सिंह यादव ने बताया कि अपनी बकरी चराते हुए तालाब किनारे सरसों के खेत से होकर गुजर रहा था तभी फंदे में फंसे तेंदुआ ने फंदा तोड़ कर उनपर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.


वहीं अनंतपाल सिंह बुंदेला ने बताया कि वह भी तालाब के पास अपनी बकरी चरा रहा था। तभी एक तेंदुआ उसकी ओर भागकर आता हुआ दिखा, जिससे बचने के लिए उसने पेड़ पर चढ़ना शुरू कर दिया था। लेकिन तेंदुए के हमले की चपेट में आकर वह घायल हो गया। बता दें तेंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग के अमले ने तेंदुए को कड़ी मेहनत कर रेस्क्यू किया जिसको जंगल में सकुसल छोड़ दिया गया रेंजर अनुराग तिवारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा घायलों का उपचार कराया जा रहा है साथ ही दोनों घायलों को एक एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।