शिवपुरी: जिले की इंदार पुलिस ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अशोकनगर के बेलई गांव का 21 वर्षीय अंकित लोधी है।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया के अनुसार, 11 फरवरी को नाबालिग की दादी ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। मुस्कान ऑपरेशन के तहत कार्रवाई कर पुलिस ने पीड़िता को बरामद किया।
पीड़िता ने बताया कि अंकित लोधी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 22 फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।





