,

जिला सहकारी बैंक घोटाले के आमजन हो रहे शिकार: कर्ज लेकर की बेटी की शादी, पत्नी का इलाज कराने नहीं मिल रही राशि, बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रहे पैसे, 3 मामले जनसुनवाई में / Shivpuri News

शिवपुरी: आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में 3 मामले जिला सहकारी बैंक के सामने आए हैं. कोलारस में सहकारी बैंक घोटाले का दंश बैंक के ग्राहकों को झेलना पड़ रहा हैं.

जनसुनवाई में शिकायत लेकर आए विक्रम सिंह लोधी पुत्र अमरसिंह लोधी निवासी पिछोर ने बताया की 7 जनबरी, 13 जनबरी, 28 जनबरी को 3 बार आबेदन लगा चुका हूँ. लेकिन अभी तक मुझे पैसे नहीं मिले हैं. मेरी बेटी की शादी 6 फरबरी की थी जो की मैंने 3 सैकड़ा के ब्याज से पैसे उठाकर कर दी हैं यह राशि मुझे एक माह में बापस करना हैं. लेकिन 3 बार आबेदन के बाद भी मुझे शादी तक राशि उपलब्ध नहीं हो सकी थी. ऐसे में अब आज 11 फरबरी को अंतिम बार आबेदन दे रहा हूँ. अगर 15 दिवस के अंदर सुनवाई नहीं होती हैं तो मुझे मजबूर होकर हाई कोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी. जिसमें में बैंक के अधिकारी और कलेक्टर को पार्टी बनाऊंगा.

इधर, दसरथ लोधी पुत्र नन्दराम लोधी निवासी ग्राम बमना तहसील पिछोर ने बताया की मेरी बेटी खुशबु लोधी की 30 अप्रैल की शादी हैं और सहकारी बैंक में 11 लाख रुपए जमा हैं  लेकिन बैंक बाले 7 दिन में केबल 1 हजार रुपए देते हैं. मुझे 11 लाख रुपए की जरूरत हैं जिससे मेरी बेटी की शादी आराम से हो सके. नहीं तो शादी होना मुश्किल हैं. कलेक्टर से राशि दिलाने की मांग पीड़ित ने कलेक्टर से की हैं.


पिछोर के बमेरा के रहने बाले रामबाबू लोधी पुत्र पीतम लोधी ने बताया की उसकी पत्नी पूजा लोधी की एक माह से तबियत ख़राब हैं जिसके इलाज के लिए बैंक में जमा 35 हजार रुपए की जरूरत हैं लेकिन बैंक बाले रुपए नहीं दे रहे हैं. पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से रुपए दिलाने की मांग की हैं.