Press "Enter" to skip to content

कार में लगे एलपीजी सिलेंडर में भड़की आग: कार सहित पास खड़ी स्कूटी जलकर हुई ख़ाक, फायरबिग्रेड ने बुझाई आग, दो लोग झुलसे / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के बड़ौदी क्षेत्र में एक कार में लगे एलपीजी सिलेंडर में आग भड़क गई। सिलेंडर में भड़की आग ने कार और पास खड़ी एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस भी गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने कार और स्कूटी में भड़की आग पर काबू पाया। कार में आग किन कारणों से लगी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका हैं। 

जिला अस्पताल में उपचार करा रहे बड़ौदी के रहने वाले विकास तिवारी 40 साल ने बताया कि पुरानी शिवपुरी के रहने वाले उसके परिचित यतीश जैन उम्र 55 साल अपनी कार से उसके घर आए हुए थे। वह कार के पिछले हिस्से में लगे स्पीकर को ठीक कर रहा था और यतीश कार में बैठे थे। तभी अचानक ने कार की डिग्गी में लगे एलपीजी गैस सिलेंडर में आग भड़क गई थी। जिससे दोनों आग की चपेट में आकर झुलस गए थे। परिजनों ने लाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं सूचना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और फायरबिग्रेड पहुंच गई थी। जिनके द्वारा आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में यतीश जैन की कार और उनकी एक स्कूटी जलकर खाक हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!