शिवपुरी: जिले के पिछोर ब्लॉक के ग्राम मनपुरा में खाना खाते समय एक महिला को मधुमक्खी ने जीभ पर काट लिया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार रामकुंअर लोधी उम्र 46 साल पत्नी रमेश लोधी निवासी मनपुरा अपने कुआं खेत पर रात्रि आठ बजे खाना खा रहीं थीं। तभी अचानक से एक मधुमक्खी उड़ती हुई आई ओर महिला के मुंह के अंदर खाना खाते समय जीभ में काट लिया। मधुमक्खी के विशैला जहर से गर्दन में सूजन आ गई। यह देखकर परिजन मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले गया. जहां पर डाक्टर ने हालात देखकर जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। जिला शिवपुरी में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.







Be First to Comment