शिवपुरी: शादी का झांसा देकर युवक ने 25 साल की युवती से दो बार जंगल में गलत काम किया। दूसरी बार युवती को जंगल में छोड़कर भाग गया। छर्च थाना पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक 25 साल की पीड़ित युवती ने छर्च पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3-4 माह से मुकेश कुशवाह से मोबाइल पर बातचीत करती थी। मुकेश मुझसे बोलता था कि वह मुझे पसंद करता है और मुझसे शादी करना चाहता है। मां व पिता बुआ के घर चले गए।
1 फरवरी की रात 10-11 बजे मुकेश आया और फोन करके गली में बुला लिया। मुकेश ने कहा कि मेरे साथ चल, मैं तुझसे शादी करुंगा और तुझे अच्छे से रखूंगा। मुकेश की बातों में आकर उसके साथ बाइक से चली गई। मुकेश मुझे कराहल के जंगल में ले गया और मेरे साथ गलत काम किया। हम दोनों दूसरे दिन सुबह बस से कोटा गए, जहां मुकेश ने मुझसे कहा कि मुझे घर छोड़ दो। मुकेश मुझे मेरी बहन के घर छोड़कर चला गया। मेरा भाई व पुलिस छर्च थाने लेकर आ गए।







Be First to Comment