शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ठाकुर बाबा मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल में भिजवाया है।
जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की शाम साढ़े 5 बजे स्कूटी क्रमांक MP33 MD 1393 अवध हॉस्पिटल तरफ से फिजिकल की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही बाइक की नम्बर प्लेट पर शेरा गुर्जर लिखी बाइक चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना फिजिकल थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने घायल को उपचार हेतु शिवपुरी के जिला अस्पताल भिजवाकर दोनों वाहनों को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।








Be First to Comment