Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत: बाड़े में आग लगाई, लाठियों से किया हमला, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अकोदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। ये विवाद जसमन पाल और प्रकाश पाल के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुआ।

जसमन पाल का आरोप है कि प्रकाश पाल ने जमीनी रंजिश के चलते उनके बाड़े में आग लगा दी। विरोध करने पर प्रकाश पाल अपने साथियों घूमन पाल और गोलू पाल के साथ आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जसमन की मां लच्छोबाई और बेटे सुखवीर पाल को भी पीटा गया।

लाठियों से किया हमला
वहीं, दूसरी तरफ प्रकाश पाल (49) का कहना है कि वो अपने बेटे गोलू उर्फ दीपक पाल के साथ अपनी जमीन पर गए थे, जहां जसमन पाल, वीरसिंह पाल और छोटू पाल अवैध रूप से छोटा घर बना रहे थे। विरोध करने पर उन पर लाठियों से हमला किया गया, जिससे वो और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

रन्नौद थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!