शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी प्रेगनेंट हो गई। किशोरी को जांच के लिए जिला अस्पताल पुलिस ने भिजवाया। घटना के बाद से आरोेपित फरार है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के नुसार टीकमगढ़ का रहने वाला सफी खान कुछ महीनों से अपने मामा के यहां पिछोर रहकर कारीगर का काम कर रहा था। आज से करीबन दो माह पहले उसने पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोेरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद अारोपित ने किशोरी से कहा कि यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। आरोपित की धमकी से किशाेरी डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद आरोेपित ने उसके साथ कई बार बुरा काम किया। जब किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी तो परिजनों को मामले का पता चला। जिसके बाद वह थाने आए औेर आरोेपित के खिलाफ केस दर्ज करवाया। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment