Press "Enter" to skip to content

करैरा तहसीलदार ने पकड़ा शिवपुरी सोसाइटी का गेहूं और चना | Karera News

बाजार में बिकने आया था गेहूं खरीदी केंद्र शिवपुरी सोसाइटी का गेहूं और चना
करैरा। गेहूं खरीदी केंद्र शिवपुरी सोसाइटी का गेहूं और चना आज करैरा बाजार में बिकने के लिए लोडिंग वाहन से करैरा आया हुआ था। जिसको  करैरा तहसीलदार जीएस बैरवा ने  मुखबिर की सूचना के आधार पर  एक व्यक्ति के घर से 63 बोरी गेहूं और 16 बोरी चने के जब्त कर आवश्यक बस्तु अधिनियम की कार्रवाई की जा रही है ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए करैरा तहसीलदार बैरवा ने बताया है कि हमने शनिवार शाम 5 बजे हरदौल मोहल्ला में स्थित शंकर जाटव के घर से शिवपुरी सोसायटी गेेहूं खरीदी केंद्र का 63 बोरी गेहूं और 16 बोरी चना बाजार में बिकने के लिए आपे लोडिंग से लेकर आया था सूचना के आधार पर हमने आरोपित शंकर जाटव को घर के अंदर खाद्यान्न रखते हुए मौके पर पकड़ा। माल को जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस जब्त किए माल को जिला खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकारियों को सुपुर्द कर पंच नामा बनाकर पुलिस को भेजा गया ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!