Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीव : श्रीवास्तव | Karera News

करैरा। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नींव होता है। कांग्रेस का कार्यकर्ता पार्टी की आन-बान और शान है। अगर कार्यकर्ता एक होकर अपने हक की लड़ाई लड़ता है तो वह कभी पराजित नहीं हो सकता।  यह बात करैरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीपी श्रीवास्तव ने पूर्व विधायक शकुंतला खटीक के निवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान श्रीवास्तव का पूर्व विधायक शकुंतला खटीक, हर्षवर्धन दुबे, किसान प्रदेश सचिव अश्विन शर्मा, पूर्व पार्षद आरिफ खान ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
करैरा विधानसभा की जनता करेगी फैसला 
श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाना है। कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी है हम उसके कार्यकर्ता हैं। करैरा विधानसभा की नजता ने कांग्रेस पार्टी पर अपना भराेसा जताया था लेकिन कांग्रेस से चुने गए जनप्रतिनिधियों ने जनता अौर पार्टी केसाथ विश्वासघात किया है। आने वाले उपचुनाव में क्षेत्र की जनता इनको सबक सिखाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!