अमोला। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सिलानगर में घर के आगे मिट्टी डालने पर विवाद हो गया। घटना में पांच लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल लोधी के घर के आगे प्रमोद सोनी मिट्टी डाल रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और प्रमोद सोनी, रमेश सोनी, वीरेंद्र, धनिराम, दीपक, रामगोपाल सोनी ने लाठी, कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। घटना में बाबूलाल लोधी, कमरसिंह पुत्र प्रभुदयाल लोधी, सूखा पनी बलवीर लोधी, जमुना पत्नी पत्नी जितेंद्र लोधी, भूरी पत्नी बाबूलाल लोधी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment