,

नॉन कोल्हू की पुलिया के पास फारेस्ट की बॉउंड्री पर बैठकर गाय का शिकार कर मांस खाते हुए तेंदुए का वीडियो हुआ वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नॉन कोल्हू की पुलिया के पास फॉरेस्ट की बॉउंड्री पर बैठकर गाय का मांस खाते हुए तेंदुए का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बीती रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीती रात  कार सवार कुछ लोग हवाई पट्टी रोड से गुजर रहे थे। तभी उन्हे नॉन कोल्हू पुलिया के पास फॉरेस्ट की बाउंड्री पर एक तेंदुआ दिखाई दिया जो गाय का शिकार कर मांस खा रहा है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो आज शनिवार की सुबह करीब 7 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।