शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत एक ग्राम में क्योस्क का संचालन करने वाले युवक के साथ लाखों की लूट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि क्योस्क संचालक शाम के समय दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और कनपटी पर कट्टा अड़ाकर बैग में रखे 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के बाद वह थाने आया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment