Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद के चलते एक युवक नीरज गोस्वामी को सूखे कुएं में फेंका | Sirsod News

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जामखो में जमीनी विवाद के चलते एक युवक को सूखे कुएं में फेंकने का मामला सामने आया हैं। युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन को फर्जी हस्ताक्षर कर बेच दिया गया। जब वह आज बात करने गया तो उसे कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लियाए लेकिन पुलिस का कहना है कि युवक का पैर झगड़े के दौरान फिसल गयाए जिससे वह कुएं में जा गिरा।
नीरज पुत्र लक्ष्मण गोस्वामी की जमीन को शिवनारायण धाकड़ ने धोखे से बेच दिया था। वह बात करने के लिए गया तो उसी दौरान नीरज और शिवनारायण के बीच झगड़ा होने लगाए तभी शिवनारायण के साथी मौके पर आ गए। नीरज को कुएं में फेंक दियाए जिसके बाद किसी तरह से गांव वालों ने नीरज को सूखे कुएं से बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में भर्ती नीरज ने बताया कि शिवनारायण ने उसकी जमीन धोखे से बेच दी। गुरुवार को जब वह बात करने गया तो 5 हजार रुपये देने की बात कही। इसके बाद उन दोनों के बीच झगड़ा होने लगी उसी दौरान शिवनारायण के दो साथी और आ गए। आरोप है कि उन्होंने उसे कुएं में फेंक दिया।
सिरसौद थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि झगड़े के दौरान युवक नीरज का पैर फिसल गया था, जिससे वह सूखे कुएं में जा गिरा उसे किसी ने फेंका नहीं है। फिर भी केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!