शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा गांव में शनिवार की रात में झोपड़ी में आग लगने से गांव में रहने वाला एक परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई। झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग हजारी बंजारा,उम्र 78 वर्ष और उनकी दो पोती अनुष्का पुत्री वासुदेव बंजारा उम्र 7 वर्ष और संध्या उम्र 5 वर्ष की मृत्यु हो गई। आग की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर और एडीएम दिनेश शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
मृतक के परिवार को अंत्येष्टि सहायता के रूप में मृतक के परिजन को 5- 5 हजार की अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की है। परिवार को सहायता के लिए दो माह का राशन, साथ ही गद्दे, रजाई, कंबल आदि प्रदाय किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त कच्चा मकान नष्ट होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, अन्य सामग्री नष्ट होने पर 13000 रुपए की आर्थिक सहायता और राहत राशि के लिए तत्काल प्रकरण तैयार किया गया है। जिसमें राहत राशि के 4- 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

आगजनी की घटना में मृतक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता: जिला प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- इमलिया गांव में भीषण आग, 25 किसानों की 80-90 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख / Shivpuri News
- राशन वितरण को लेकर विवाद, सेल्समैन व भाई पर मारपीट का केस दर्ज / Shivpuri News
- नरवर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: फोरव्हीलर की टक्कर से 5 भैंसों की मौके पर मौत / Shivpuri News
- NH-46 पर बाइक राइडर हादसे का शिकार, पैर में गंभीर चोट / Shivpuri News
- नरवर वन क्षेत्र में अवैध कटाई का मामला गरमाया, बीट गार्ड पर आरोप, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment