,

मानव अधिकार प्रोटेक्शन का सड़क सुरक्षा अभियान निरंतर जारी: सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से लगाए डिवाइडरों व खंभों पर रेडियम / Shivpuri News

शिवपुरी: मानव अधिकार प्रोटेक्शन मध्य प्रदेश का सड़क सुरक्षा अभियान निरंतर जारी है 17 नवंबर से प्रारंभ हुए इस जनहित के अभियान को शिवपुरी जिला में भी 21 दिसंबर से प्रारंभ किया गया है इसी क्रम में शनिवार की शाम हनुमान चौराहा गुरुद्वारा चौराहा झांसी  चौराह तक रोड पर बने डिवाइडरों व बिजली के खंभों पर रेडियम लगाये गए जिससे कि वाहन चालकों को रात्रि में यह डिवाइडर आसानी से नजर आ जाएं और वह हादसे का शिकार होने से बच जाएं
मानव अधिकार प्रोटेक्शन प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा ने बताया कि सड़कों पर लगे बिजली के खंभे व डिवाइडर रात्रि के समय वाहन चालकों को आसानी से नजर नहीं आते और अब कोहरा भी पड़ने लगा है इसके चलते कोई हादसा ना हो इस उद्देश्य से रेडियम लगाए जा रहे हैं और यह अभियान निरंतर जारी है
शिवपुरी में शनिवार को चले कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवपुरी जिला कार्यकारणी अध्यक्ष घनश्याम शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सेक्रेटरी मुकुल श्रीवास एवं मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा एवं  कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव अनिल श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे