Press "Enter" to skip to content

करैरा में एक आरोपी को अवैध शराब के साथ दबोचा | Karera News

शिवपुरी। थाना प्रभारी करैरा उनि. गब्बर सिंह गुर्जर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टीला तिराहे पर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के लिए कहीं ले जा रहा हैं सूचना पर से थाना प्रभारी करैरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस टीम को रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश दी, दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम की मदद से घेराबंदी कर दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राकेश उर्फ फौजी श्रीवास पुत्र स्व. साधूराम उम्र 54 साल निवासी वार्ड क्रंमांक 12 करैरा का होना बताया जिसे दबोचकर उसके कब्जे से 52 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब कीमत 5200 रू की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!