,

नरेंद्र नगर के 75 वर्षीय बुजुर्ग महावीर पाराशर की हार्ट अटैक से मौत, घर से घूमने निकले थे / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के नरेंद्र नगर में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई. दरअसल बुजुर्ग घर से टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार महावीर पाराशर उम्र 75 साल निवासी नरेंद्र नगर शिवपुरी आज घर से टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान जब वह घर से बाहर निकले तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ. जिसके कारण वह गिर पड़े. परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.